सहसवान : डी .पी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहसवान में ग‌हविज्ञान विभाग के तत्वाधान में प्रवक्ता रितु के निर्देशन में छात्राओं ने दहन परीक्षण व सिलाई द्वारा अपने कार्य को प्रगति दी। प्राचार्या डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने छात्राओं के हुनर की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय ही सीखने का केन्द्र हुआ करता है । परिवार के बाद विद्यालय से ही बालक कुछ सीखता है।डी पी महाविद्यालय में ये सब बहुत सुंदर व सुनियोजित तरीके से विद्या व कार्य सिखाया जाता है।
चीफ प्रॉक्टर डॉ एम के सिंह ने भी छात्राओं को प्रोत्साहित किया। छात्राओं में जहाना, जयललिता, सीमा,आसमीन, सोनिया, गीता शाक्य आदि ने सुंदर कार्य कर प्रशंसा प्राप्त की। समस्त स्टाफ में दिव्यांश सक्सेना, भूपेंद्र माहेश्वरी, ज्ञानेंद्र कश्यप, विनोद यादव, तृप्ति सक्सेना, डॉ नीलोफर,गुलनार जमील, सत्यपाल राव,नितिन माहेश्वरी, प्रभात सक्सेना, अक्षेशन शंखधार आदि उपस्थित रहे ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल) 9058426315

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *