सिविल जज के स्टे को धता बताते हुए पुलिस नेपत्रकार की प्लाट की बाँसबल्ली उजाड़ दीलखीमपुर खीरी। लखीमपुर में पुलिस अब न्यायपालिका की परवाह नही करती। साप्ताहिक समाचार पत्र तराई एक्सप्रेस के संपादक मनोज मिश्रा का मेला मैदान में महेवा स्टेट की जयंती देवी से 18 साल से सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत में वाद चल रहा है। 5 नवम्बर 22 को स्टे भी दिया था। जिसमे यथास्थिति बनाये रखने का कोर्ट का आदेश है। आज 9 बजे सीओ सिटी लखीमपुर संदीप सिंह, कोतवाल लखीमपुर चंद्र शेखर सिंह सहित दर्जनों पुलिस कर्मी आये और मनोज मिश्रा की बांस बल्ली उखाड़ दी। जब मनोज ने स्टे दिखाया तो पुलिस अधिकारियों ने देखने से भी मना कर दिया। मनोज ने डीजीपी यूपी सहित उच्च अधिकारियों को सप्रमाण शिकायत कर दी है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *