बदायूँ/उत्तर प्रदेश : जिलाधिकारी मनोज कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओपी सिंह के साथ कोतवाली उझानी में आयोजित थाना समाधान दिवस के मौके पर जन शिकायतें सुनी। प्राप्त शिकायतों पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने से निर्देश दिए, साथ ही शिकायतों एवं निस्तारण को पंजिकाओं में दर्ज करने के भी निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर डीएम एवं एसएसपी ने जन शिकायतें सुनी। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने पूर्व में निस्तारित की गई शिकायतों एवं आईजीआरएस पंजिका का भी अवलोकन किया। डीएम ने निर्देश दिए कि अवैध रूप से कब्जाई सम्पत्ति आदि को कब्जा मुक्त कराया जाए। उन्होंने राजस्व विभाग के समस्त लेखपालों, कानूनगो एवं नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि सरकार की प्राथमिकताओं वाले कार्यों को गम्भीरतापूर्वक समयबद्ध पूर्ण किया जाए।

भूमि विवादित सम्बंधित मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त रूप से टीम मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करें। संतुष्ट एवं असंतुष्ट फीडबैक का अलग-अलग रजिस्टर बनाए जाएं। थाना प्रभारी स्वंय इसका अवलोकन कर निस्तारण करें। एसएसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक निस्तारित किया जाए। प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, जिससे शिकायतकर्ता को परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि फरियादियों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।