पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई

पुलिस लाइन्स में तैनात आरक्षी विपिन कुमार की अचानक बीमारी के चलते इलाज के दौरान जिला अस्पताल में निधन हो गया।बताया जाता है कि पुलिस लाइन्स में तैनात आरक्षी विपिन कुमार का  बीमारी के चलते इलाज चल रहा था शुक्रवार  को जिला अस्पताल  में उपचार के दौरान निधन हो गया बाद में उनका पार्थिव शरीर शनिवार को पुलिस लाइन  में लाया गया।  दिवंगत सिपाही को एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, सीओ उझानी गजेंद्र सिंह श्रोत्रिय, सीओ लाइन शुभेंदु गोपाल व आर आई मोहम्मद हकीम समेत पुलिस  अधिकारियों व कर्मचारियों ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। एसपी सिटी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने दिवंगत सिपाही के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए। इसके बाद शव को पुलिस वाहन से उनके पैतृक गांव निरपुढ़ा के लिए रवाना कर दिया गया। पीएम हाउस पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी विपिन कुमार पुत्र प्रसादी लाल मूल रूप से जनपद बागपत के ग्राम निरपुड़ा थाना दोघट के रहने वाले थे।

ब्यूरो रिपोर्ट : आलोक मालपाणी बदायूं

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *