मऊ चित्रकूट :बरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुरका जंगल के पास जगत नारायण मिश्र के सिंचाई हेतु निर्मित कुंए में एक अज्ञात पुरुष का मिला शव lप्राप्त जानकारी के अनुसार जंगल की ओर से ग्रामीण वापस घर लौट रहे थे कि अचानक प्यास लगने पर कुआं पर गये जहां का नजारा देखकर हतप्रभ रह गए। गांव पहुंचकर ग्राम प्रधान बृज किशोर को बताया तब उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दिए।


मौके पर पुलिस मऊ के क्षेत्राधिकारी राज कमल और प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर विधिक कार्रवाई करने में जुटे हैं। इस प्रकरण में बरगढ़ थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह से फोन द्वारा बात की गई तो उन्होंने बताया कि अमृता के घर वालों को सूचना दे दिया गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी जांच चल रही है मृतक के घर वाले हत्या की शंका जता रहे हैंl

चित्रकूट ब्यूरो शारदा भारतीय की रिपोर्ट

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *