मऊ, चित्रकूट : घर के बाहर सड़क पार कर रही आठ वर्षीय छात्रा को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले चालक को गाडी समेत दबोच लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हटवा निवासी अक्षन अली की आठ वर्षीय पुत्री सायमा बानो आज शाम के समय राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हटवा गांव के पास सड़क किनारे दुकान से सामग्री लेने गई थी। वहां से वह वापस घर आने के लिए सड़क पार कर रही थी। इस दौरान प्रयागराज की ओर से आ रही तेज रफ्तार एक्सयूवी ने छात्रा को टक्कर मार दी। जिसके चलते सायमा सड़क पर गिरकर मरणासन्न हो गयी और मौके पर फायदा उठाकर चालक गाडी समेत भाग निकला। इस दौरान परिजनों ने सायमा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मऊ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सायमा को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर रैपुरा थाने की पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाली गाड़ी का चालक समेत दबोच लिया। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

मृतका के चाचा नौसाद अली ने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय हटवा में कक्षा तीन की छात्रा थी। वह तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ी थी। मां सहीदुननिशा का रो-रोकर हाल बेहाल है। पिता दमन द्वीप में रहकर मजदूरी करते हैं।

चित्रकूट से शारदा भारतीय की रिपोर्ट

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed