बदायूँ : 15 मार्च। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए द्विवार्षिक निर्वाचन 2022 हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कक्ष संख्या-3, न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट/कलेक्टर, कलेक्ट्रेट, बदायूँ में नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। इसी क्रम में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी से सुनील कुमार सिंह, रानी सिंह, पारस गुप्ता, अनुज वार्ष्णेय, कांग्रेश पार्टी से अशोक कुमार पप्पू एवं समाजवादी पार्टी से सुखदेव शर्मा ने नामांकन पत्र प्राप्त किए।
नाम निर्देशन की अन्तिम तिथि 19 मार्च है, नाम निर्देशनों की संवीक्षा 21 मार्च तक होगी। नाम वापसी की अन्तिम तिथि 23 मार्च है। मतदान 09 अप्रैल को मतदान एवं 12 अप्रैल को मतगणना होगी।

ब्यूरो रिपोर्ट : आलोक मालपाणी बदायूं

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *