MD news //updates ( ब्यूरो रिपोर्ट विकास तिवारी मल्लावां हरदोई)

मल्लावां /हरदोई*

मल्लावां कस्बे के एक आई क्लीनिक पर एक चोर ने वृद्ध की साइकिल चोरी कर ली घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। साइकिल व मोटर साइकिल मोबाइल चोरी जैसी घटना लगातार कस्बे में हो रही है।आपको बता दें कस्बे के बड़ा चौराहा मां सरस्वती आई क्लीनिक पर बीते 6 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र के गांव ईश्वरपुर साइ निवासी मेवालाल आंख की समस्या को लेकर डॉक्टर कमलेश कुमार के पास गए थे।जहां पर वृद्ध द्वारा साइकिल खड़ी करने के बाद वह दवाई लेने चला गया। उसके कुछ ही मिनटों के बाद वहां पर एक चोर आया और साइकिल पर बैठकर रफू चक्कर हो गया।घटना पूरी तरीके से सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।वृद्ध दवा लेकर साइकिल की तरफ बढ़ा तो देखा कि साइकिल से गायब थी। उसके बाद सीसीटीवी कैमरा चेक किया गया जिसमें चोर की पूरी करतूत कैद हो गई। चोर की पहचान कराई जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *