** यूपी जौनपुर।

पत्रकार एकता संघ के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय कोठवार विकासखंड करंजकला जौनपुर के प्रांगण में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसके मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल व विशिष्ट अतिथि श्रवण कुमार यादव खण्ड शिक्षा अधिकारी, श्याम बाबू यादव जिला पंचायत सदस्य, पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, वाराणसी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गौतम रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं अभिनंदन व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार सिंह और अध्यापक व अध्यापिका ओं के साथ वृक्षारोपण किया गया इसके साथ ही विद्यालय के अध्यापक व छात्र छात्राओं को वृक्ष की देखभाल का निवेदन किया गया क्योंकि पेड़ पौधों से ही हमे छाया, ऑक्सीजन व फल मिलता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा की वृक्षों की मानव जीवन में अहम उपयोगिता होती है इनसे हमें फल फूल छाया व ऑक्सीजन मिलती है इसलिए वृक्षों का संरक्षण करना चाहिए उक्त कार्यक्रम में फलदार छायादार व पुष्प के पौधे लगाए गए पत्रकार एकता संघ द्वारा एक लाख पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पत्रकार एकता संघ की काफी सराहना की और साथ ही पत्रकार एकता संघ के समस्त पदाधिकारियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा विद्यालय का निरीक्षण भी किया गया कहीं भी कोई कमी नहीं मिली उन्होंने कक्षा तीन की छात्रा आकृति से हिंदी की किताब पढ़ाया छोटी बच्ची ने हिंदी का पाठ पढ़कर सुनाया इस पर मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजा दी। इस मौके पर पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा,मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार,मंडल मीडिया प्रभारी वाराणसी मंडल राकेश कुमार शर्मा, जौनपुर जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार, गोरखनाथ, मोहम्मद कैफ,मोहम्मद आसिफ, वीरेंद्र कुमार यादव सहसचिव वाराणसी मंडल, सुरेंद्र यादव,सोहन यादव अजीत यादव अध्यापक, पूनम प्रजापति, निधी सिंह, प्रतिमा मौर्या व विद्यालय के समस्त अध्यापक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस पर जिलाधिकारी ने उद्यमियों को किया प्रोत्साहित; बांटे टूलकिट और चेक MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: विकास भवन सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय एम0एस0एम0ई0 दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराते हुए मुख्य अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को टूलकिट और ऋण स्वीकृति के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि उत्तर प्रदेश एमएसएमई क्षेत्र में लगातार नए आयाम छू रहा है। उन्होंने देश को विकसित बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास करने की बात कही और कहा, > “भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का विजन तभी पूरा होगा जब हर व्यक्ति अपनी क्षमता व ऊर्जा के अनुसार उद्यम लगाकर आगे बढ़ेगा।”उन्होंने फतेहपुर के आकांक्षी जनपद होने का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमारा जिला और देश की 25 फीसदी आबादी वाला उत्तर प्रदेश प्रगति करेगा, तभी राष्ट्र का सपना सच होगा। इस दौरान अनुभवी उद्यमियों—गोविन्द बाबू टाटा और प्रदीप गर्ग ने भी अपने विचार व अनुभव साझा कर नए युवाओं को प्रेरित किया।प्रमुख सरकारी योजनाएं और कदम:उपायुक्त उद्योग ने कार्यक्रम में स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें मुख्य हैं:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं युवा स्वरोजगार योजनाएक जनपद एक उत्पाद (ODOP) वित्त पोषण व टूलकिट योजनाविश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं विभिन्न वर्ग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमसमारोह में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पवन कुमार मीना, उपायुक्त उद्योग और भारी संख्या में स्थानीय उद्यमी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी से सकारात्मक ऊर्जा के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।