हरदोई /सांडी…….

उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार आबकारी एवं मध्य निषेध विभाग और हरदोई सदर विधानसभा सीट से जनप्रिय विधायक नितिन अग्रवाल का आज 42वां जन्मदिन था और उनके जन्मदिन के उपलक्ष में जनपद में जगह जगह विशाल भंडारे के आयोजन किए गए और उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी गई इसी कड़ी में आज सांडी नगर के बस अड्डा पर स्थित विजय ट्रेडिंग कंपनी पर एक विशाल भंडारे का आयोजन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं श्रीमऊ मंडल प्रभारी दिनेश चंद गुप्ता द्वारा किया गया उन्होंने बताया कि हर वर्ष मंत्री जी के जन्मदिवस पर भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमें कभी पूड़ी सब्जी कभी छोला चावल कभी अन्य भोजन का प्रबंध किया जाता है आज छोला चावल का वितरण करके उन्हें बधाई दी गई आने जाने वाले यात्रियों ने नगर वासियों एवं क्षेत्रवासियों ने भंडारे में छोला चावल का आनंद लिया भंडारे के इस आयोजन के मौके पर प्रमुख रूप से दिनेश चंद्र गुप्ता, अंशुल गुप्ता, रोशन लाल गुप्ता ,मंडल संयोजक भाजपा श्याम जी शर्मा, राजा गुप्ता, मुन्ना बाबू ,विजय गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *