सहसवान/बदायूं : आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वाधान में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ ओपी सिंह के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी सहसवान विशाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज व बैंड बाजों के साथ रैली निकाली। रैली में शामिल पुलिसकर्मी भारत माता की जय आदि नारे लगाते चल रहे थे। इससे पहले पूर्वाह्न ग्यारह बजे तहसील व कोतवाली प्रांगण में कर्मचारियों को पंचप्रण की शपथ दिलाई गई।

एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने तहसील परिसर में शपथ दिलाई। कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी श्यामनारायण ने पुलिसकर्मियों को पंचप्रण विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता और नागरिकों में कर्तव्य की भावना की शपथ दिलाई। रैली में राहुल कुमार, सनी,नदीम,अजय कुमार,लोकेंद्र एवम् तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।