वाराणसी। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ वर्णासी लोकसभा सीट पर चुनाव लडने वाले कांग्रेस के कद्दावर नेता अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की है। अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खबर से वाराणसी कांग्रेस पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है। प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कांग्रेस के पदाधिकारी लगातार अजय राय को बधाई देने में जुट गए है।वही इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी थे। अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर वाराणसी महानगर और जिला अध्यक्ष ने हर्ष व्यक्त करते कहा कि अजय राय कांग्रेस की एक हु जुझारू नेता है और कांग्रेस ने प्रदेश अध्य बना कर पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी उनको दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *