रिपोर्ट:मोहम्मद फैज़ान

धामपुर। संयुक्त किसान मजदूर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पंडित का मंगलवार शाम धामपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मछली बाजार में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में कहा कि अन्नदाता किसान देश का पांचवां स्तंभ है भाई चारा हिंदुस्तान की खूबसूरती है। आज हिंदुस्तान में मोहब्बत की बहुत ज्यादा जरूरत है।
2024 में लोकसभा चुनाव है। जो गलती पहले हो गई है। उसे सुधारना होगा। अबकी बार ऐसा नहीं होना चाहिए। आज के दौर में मजदूरों को कुचलने का काम किया जा रहा है। डरने की जरूरत नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष छतर सिंह ने की तथा संचालन इरशाद मंसूरी ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश अवाना, राष्ट्रीय महासचिव शहाबुद्दीन, मेरठ जिलाध्यक्ष पूजा, सोमगिरि महाराज, सिराजुद्दीन, वसीउर्रहमान, जावेद, डा. आरिफ सैफी, याकूब, जाहिद, डॉ. गयूब अली खान, अज़ीम राणा, मो. गुलजार, मो. राशिद आदि शामिल रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed