*संवाददाता:- मोहम्मद फैज़ान,स्योहारा। मंगलवार की रात नगर में उस समय सनसनी मच गई जब यहां एक युवक का शव बुरी हालत में दिखाई दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस को मंगलवार की देर रात लगभग 8:30 बजे एक युवक का सिर कूचला शव रामलीला ग्राउंड के पास से बरामद हुआ है। पुलिस ने तुरंत ही सामुदायिक चिकित्सा केंद्र ले जाकर युवक का परीक्षण कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऐसा लगता है कि किसी दुर्घटना में घायल होकर यह युवक रामलीला मैदान के पास गिर गया है।, और अत्यधिक रक्त वह जाने के कारण इसकी मृत्यु हो गई है। शव की शिनाख्त आरिफ (40) पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी हयात नगर के रूप में की गई है पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अग्रिम जांच शुरू कर दी थी, बताया जा रहा है कि मृतक आरिफ के तीन बच्चे हैं और उसकी पत्नी का पहले ही देहांत हो गया था जिसके बाद उसके बच्चे आज पूरी तरह से अनाथ हो गए।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *