*संवाददाता:- मोहम्मद फैज़ान,स्योहारा। बीती रात किसी समय सफर कर रहे एक बोलेरों चालक को नींद आई होगी तो उसने यहां मुरादाबाद मार्ग स्थित शमशान घाट के निकट अपनी कार खड़ी कर दी और सो गया। लेकिन हादसा उसकी किस्मत में लिखा था जिसके अंतर्गत किसी अज्ञात ट्रक ने वाहन को पीछे से बुरी तरह से रौंद दिया। जिस कारण जहां कार पलटी हो गई। और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसका चालक कपिल पुत्र मूल चंद दास निवासी ग्राम काजी खेड़ा थाना कांठ बुरी तरह से जख्मी हो गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *