*रिपोर्ट विकास मिश्रा…. आपको बता दें कि सीताराम मनवार पब्लिक स्कूल महरिया की 11 की छात्रा को एक दिवसीय थाना अध्यक्ष बनाया गया और उन्होंने सारे दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनसुनवाई केंद्र में फरीदियों की समस्याएं सुनी । और कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए इसके पश्चात एकदिवसीय थाना अध्यक्ष सोनम गुप्ता ने खमरिया में चौराहे पर कई वाहनों की चेकिंग की और हेलमेट न लगाने व सीट बेल्ट न लगाने वालों के चालान भी काटे। एक दिवसीय थाना अध्यक्ष सोनम गुप्ता अपने घर पहुंची तो घर वालों ने भी काफी खुशियां मनाई ।इसके पश्चात सोनम गुप्ता अपने स्कूल गई और बच्चों को आगे बढ़ाने और खूब ध्यान लगाकर पढ़ने की सलाह दी इस मौके पर थाना अध्यक्ष अजय राय एस आई सुनील बाबू अवस्थी एस आई राजेंद्र प्रसाद और यस आई कृष्ण चंद्र तिवारी हेड कांस्टेबल संतोष कुमार कांस्टेबल कुलदीप कुमार महिला कांस्टेबल बीना सिंह महिला कांस्टेबल स्मृति चौहान व उनकी टीम के साथ-साथ पत्रकार सूरज रस्तोगी पत्रकार योगेश अवस्थी पत्रकार विकास मिश्रा पत्रकार लवकुश शुक्ला पत्रकार मनोज कुमार व साहिल रस्तोगी तथा स्कूल के प्रधानाध्यापक संदीप मनवार वह उनका पूरा स्टाफ व स्कूल के बच्चे रहे उपस्थित

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *