रिपोर्ट रवि शंकर रायबरेली
MD News बहुआयामी समाचार

अमावां। जैतपुर गांव निवासी ऑटो चालक अनिल गुप्ता उर्फ बच्चनी (38) की बुधवार रात लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह शव गांव पहुंचने पर आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने जमीन के बंटवारे के विवाद में छोटे भाई समेत अन्य लोगों पर अनिल की पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर परिजनों को शांत कराया।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में बीमारी से मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के अनुसार, अनिल की 24 अक्टूबर को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। बुधवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। देर रात परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने अनिल की मौत को लेकर विरोध शुरू कर दिया और मामले में कार्रवाई की मांग की।

अनिल की पत्नी सोनी ने आरोप लगाया कि उनके पति का छोटे भाई से जमीन के हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में देवर समेत अन्य लोगों ने कुछ दिन पहले उनके पति की पिटाई कर दी थी, जिससे वह घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ग्रामीणों के मुताबिक, अनिल गांव में स्थित जमीन पर निर्माण कराना चाहते थे, जबकि उनका छोटा भाई बंटवारा होने के बाद ही निर्माण कराने की बात कह रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे।

खाद आयुक्त और डीएम के निर्देश पर जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर सहायक खाद आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने सदर तहसील के अमावां क्षेत्र में कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारा।

रसेहता में अर्जुन सिंह के नमकीन निर्माण स्थल पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जांच की। 3.90 लाख रुपये कीमत के 837 पैकेट जब्त कर लिए गए।
[10/30, 10:14 AM] MD NEWS Ravi होटल: Md news network, रायबरेली यूपी के लिए उप ब्यूरो, रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *