प्रयागराज : शीतलहर के कारण जनमानस कंपकंपा रहा है। शीतलहर को देखते हुए मंगलवार को बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने आदेश जारी किया है।

सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र में परिषद सचिव ने बताया है कि मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान लगाया है। ऐसे में आठवीं तक की कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए परिषद से संचालित सभी परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रहेगा। छात्र एवं छात्राएं विद्यालय नहीं आएंगे, जबकि शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक तथा अन्य कर्मी विद्यालय में उपस्थित रहकर प्रशासकीय कार्य दायित्व का निर्वहन करेंगे। अगले दिन बुधवार को गुरु गोविंद सिंह जयंती अवसर पर पूर्व से ही अवकाश घोषित है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *