रिपोर्ट:जितेन्द्र सिंह

धौरहरा खीरी।विकास खंण्ड रमियाबेहढ क्षेत्र के प्रधानाचार्य व अनुचर के साथ कुछ लोगों द्वारा लूट करने व मारपीट करने की तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विकास खंण्ड रमियाबेहड़ के संविलयन विद्यालय प्रतापीबेहड़ में तैनात प्रधानाचार्य सुभाष कुमार तिवारी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बुधवार को बी आर सी रमियाबेहड़ विद्यालय से संम्बन्धित प्रपत्र लेने जाते वक्त ,नौबस्ता गांव निवासी वैभव गुप्ता व एक अज्ञात द्वारा रोककर मु010 हजार रुपए मांगे थे न देने पर उपरोक्त लोगों द्वारा मारपीट कर 16 हजार रुपए,गले की चैन सोने की अंगूठी लूटने के बाद फरार हो गए।दूसरी तरफ विद्यालय के अनुदेशक मोद कुमार द्वारा तहरीर देकर उपरोक्त चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।इस मामले में पुलिस द्वारा मामले में जांच होने के बाद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed