🔵कोई गरीब भूखा ना रहे सर्दी से बचाव के लिए भी गरीबों की मदद करनी चाहिए।

निंदूरा (बाराबंकी) भाकियू ने गरीबों को सर्दी से बचने के लिए कंबल वितरित किए गए। साथ ही अन्य लोगों से भी गरीबों की मदद करने की अपील की। ठंड में कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिले उठे।
भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने जिलाध्यक्ष राधे रमन ने शनिवार को बड्डूपुर के हसुवापारा में गरीबों को कंबल वितरित किए गए। ठंड में कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष राधे रमन ने कहा कि हर किसी को आगे आकर गरीबों की मदद करने चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि कोई गरीब भूखा ना रहे। सर्दी से बचाव के लिए भी गरीबों की मदद करनी चाहिए। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन भानू गुट जिला प्रभारी नसीर लाला , तहसील अध्यक्ष ददन सिंह वर्मा,ब्लाक अध्यक्ष फतेहपुर हंसराज वर्मा, मुन्नू खां आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट दीपक कुमार वर्मा

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *