आम आदमी पार्टी ने INDIA गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की जनता से की अपील

भाजपा का संकल्प पत्र एक जुमला पत्र, भाजपा बताए दो करोड़ नौकरियां, 15 लाख रुपया, किसानों की आय दुगुनी वादे का क्या हुआ ?

पीएम मोदी के कार्यकाल में बेरोजगारी 42 वर्षों में सबसे अधिक .. आप

भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर, 400 का सिलेंडर 1200 का हो गया. आटा, दाल दूध तेल पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे

उद्योगपतियों को लूट की छूट, आम आदमी बेहाल

जिला चित्रकूट

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी, सांसद संजय सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं को INDIA गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार प्रसार करने को निर्देशित किया गया हैं.जिसके चलते आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सन्तोषी लाल शुक्ला ने INDIA गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में बुद्धवार को प्रेसवार्ता कर गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की जनता से अपील की और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान गठबंधन के जिला अध्यक्ष भी प्रेस वार्ता में मौजूद रहे ।
लोकसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा के संकल्प पत्र को आम आदमी पार्टी ने जुमला पत्र बताया . प्रेसवार्ता करते हुए जिला अध्यक्ष सन्तोषी लाल शुक्ला ने कहा भाजपा के संकल्प पत्र से महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की एमएसपी गायब है .भाजपा की पिछली घोषणाएं जमीन पर आज तक नहीं आ पाई. भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में संकल्प पत्र में वादा किया था, 20 करोड़ नौकरियां, काला धन, 15लाख रुपया, किसानों की आय दोगुनी, सभी को पक्का मकान का मोदी जी का वादा क्या हुआ ? भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में महंगाई चरम पर है . 400 का सिलेंडर 1200 का हो गया. आटा, दाल दूध तेल पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं .उद्योगपतियों को लूट की छूट है आम आदमी बेहाल है ।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा देश में अघोषित इमरजेंसी लगी है फर्जी मुकदमे लगाकर विपक्ष के नेताओं को जेल में डाला जा रहा है , चुनाव के वक्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया, उनको जेल में डालकर प्रचार करने से रोका गया. भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है । जनता जेल का जबाब वोट से देगी ।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में ईंधन और दवाओं की कीमतें काफी बढ़ गई हैं।
“पीएम मोदी के कार्यकाल में, बेरोजगारी 42 वर्षों में सबसे अधिक हो गई। किडनी की बीमारियों, कैंसर और तपेदिक की दवाओं की लागत भी काफी बढ़ गई।”अग्निवीर योजना से युवाओं को धोखा दिया गया था। भाजपा सरकार में नौजवानों को रोजगार मांगने पर लाठियां मिली हैं .
समाज वादी पार्टी के प्रत्याशी शिवशंकर सिंह पटेल के पुत्र डॉ अंकुर सिंह ने कहा कि 2024 के चुनाव में गलती से भी भाजपा को वोट न चला जाए अगर भाजपा को वोट दिया तो चुनाव जीतने के बाद भाजपा सरकार संविधान को बदल देगी और देश में खुलेआम तानाशाही का राज होगा इसलिए जनता से अपील करता हू कि भारी मतों से गठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाएं ।
इस मौके पर मान सिंह पटेल समाज वादी आंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय महासचिव, जितेन्द्र गोयल जिला महासचिव आप, नर्वदा प्रसाद यादव जिलाध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ आप, डॉ रमाकांत गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी आप, अजीत कुमार मिश्रा एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

चित्रकूट से शारदा भारतीय की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *