76वां सीए. दिवस के उपलक्ष्य में मैराथन का आयोजन॥

रोहित सेठ

दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की वाराणसी शाखा द्धारा आज़ 76वां सीए. दिवस के उपलक्ष्य में मैराथन का आयोजन कचहरी बनारस कल्ब से लेकर शाखा परिसर आई. सी. ए. आई. भवन, प्रेमचंद्र नगर कॉलोनी, पांडेयपुर वाराणसी तक किया गया I
यह आयोजन सीए इंस्टिट्यूट द्धारा पहली बार किया जा रहा है इसका उद्देश्य विकसित भारत है जो की हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना भी है
इस मैराथन का शुभारम्भ शाखा अध्यक्ष सीए. सौरभ कुमार शर्मा ने द्धारा किया गया एवं संचालन शाखा सिकासा अध्यक्ष सीए. सोम दत्त रघु ने किया
इस मैराथन की दौड़ में प्रथम स्थान पे शाखा कोषाध्यक्ष सीए. विकास द्विवेदी एवं द्धितीय स्थान पे सीए. दिव्या गुलाटी, और तीसरे स्थान पे शिखर, एवं दिवांशु विजेता रहे l

कार्यक्र्म का धन्यवाद् ज्ञापन शाखा उपाध्यक्ष सीए. नीरज कुमार सिंह, ने किया।

इस कार्यक्रम में शाखा सचिव सीए. वैभव मेहरोत्रा, एवं पूर्व अध्यक्ष सीए. मनोज कुमार अग्रवाल, सीए. शिशिर उपाधयाय सीए.अलोक शिवजी सीए.मलय भार्गव सीए. राजीव कुमार सिंह सीए.सचिन जालान सीए.अमित कुमार विश्वकर्मा सीए.सुकान्त रॉय सीए.राहुल कुमार सिंह, सीए. मोहम्मद शान अनवर सीए.गौरव कुमार श्रीवस्तव और छात्र छात्रओं में अभिषेक कुमार, शंकर चंद त्रिपाठी आदि लोग की सहभागिता रही|

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *