हिंदुस्तान अहिंसा का देश है, यह डरता नहीं है-राघवेन्द्र चौबे॥

रोहित सेठ

हिंदुस्तान अहिंसा का देश है, यह डरता नहीं है. हमारे महापुरुषों ने यह संदेश दिया- डरो मत, डराओ मत. शिवजी कहते हैं- डरो मत, डराओ मत और त्रिशूल को जमीन में गाड़ देते हैं. दूसरी तरफ बीजेपी के लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा-हिंसा-हिंसा, नफरत-नफरत-नफरत. आप हिंदू हो ही नहीं. हिंदू धर्म में साफ लिखा है सच का साथ देना चाहिए.” राहुल गांधी जी के संसद में आज दिए बयान को बीजेपी के नेता जो हिन्दू धर्म की ठेकेदारी का जिम्मा उठा बैठे हैं उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर अपनी राजनीति चमकाने के उद्देश्य से राहुल गांधी जी को लेकर अनर्गल प्रलाप अलाप रहे हैं,
पिछले दस वर्षों से पूरा देश यह जान चुका है कि मोदी जी व बीजेपी देश के असल मुद्दों से भटकाने के लिये धर्म व सम्प्रदाय का उपयोग किया हैं,मैं देश व काशीवासियों से बस यही निवेदन कर रहा हु, जिन्हें भगवान शिव की छवि से आपत्ति है – ऐसे ढोंगी भाजपाईयों से सावधान रहिए क्योंकि
“नरेंद्र मोदी जी पूरा हिंदू समाज नहीं है,बीजेपी पूरा हिंदू समाज नहीं है,ये BJP का ठेका नहीं है”

राघवेन्द्र चौबे-अध्यक्ष महानगर कांग्रेस कमेटी वाराणसी

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *