सहसवान तहसील क्षेत्र में आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से माइक्रो डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है ।
जिसके माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाजपा फंड में नमो ऐप के माध्यम से माइक्रो डोनेशन कराया जा रहा है जहां आज सहसवान मैं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री चौधरी पुत्तन आजाद के आजाद ढाबे पर माइक्रो डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया । इस मौके पर भाजपा नगर मंडल महामंत्री सचिन शर्मा ने कहा की राष्ट्र को सशक्त बनाने में सहयोग करें । माइक्रो डोनेशन अभियान से जुड़िए और नमो ऐप के माध्यम से 5 रुपए से एक हजार तक दान कर सकते हैं नव भारत निर्माण में छोटा सा सहयोग करें । इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *