थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव रूपपुर में शनिवार की रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग। रूपपुर निवासी संजीव शर्मा की दुकाने मुख्य बाजार में हैं शनिवार की रात में उनकी किराना स्टोर व इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लग गई। जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया ।इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में पंखा,एलुमिनियम तार और विभिन्न प्रकार की वस्तुएं थी । किराना स्टोर में खाद्य सामग्री भी नष्ट हो गई दोनों दुकानें जलकर राख हो गई । दुकान स्वामी का कहना है कि लगभग 4 से 5 लाख का नुकसान हो गया है । आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल सुरेंद्र सिंह ने भी मुआयना किया इस दौरान हल्का लेखपाल सुरेंद्र सिंह ने दुकानदार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *