सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहबलपुर में मुस्कान उम्र 24 वर्ष ने रात्रि 11:00 बजे के करीब सल्फास की गोली खाकर अपनी जान गवा दी वही मौके से मुस्कान का पति शहरोज परिवार सहित सब लोग फरार हो गए । जिसकी सूचना गांव वालों ने मुस्कान के मायके वालों को दी आनन-फानन में पहुंचे मायके वालों ने मुस्कान को मृत देख उनके होश उड़ गए मायके वालों ने बताया उनकी बेटी की शादी 1 वर्ष पूर्व ही हुई थी जिसको लेकर मुस्कान के ससुराल वाले आए दिन मुस्कान के साथ मारपीट करते थे । जिसकी सूचना मायके वालों ने कोतवाली पुलिस को दी मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई मुस्कान की मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed