लायंस क्लब वाराणसी गंगा का 48 वा पदग्रहण समारोह होटल सूर्या के आनंदम हाल में आज रात्रि आयोजित किया गया।

रोहित सेठ

प्रारंभ में उद्घाटनकर्ता लायन वीरेंद्र गोयल पूर्व गवर्नर, लायन डॉक्टर अभिनव सिंह, मुख्य अतिथि एवं मंचासीन विभूतियां द्वारा दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया गया। सभा का आरंभ अध्यक्ष, संजय गुप्ता द्वारा किया गया, उन्होंने सभी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए, विगत वर्ष के कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि, मेरे सत्र में 125 से ज्यादा सेवा कार्य संपन्न हुए हैं, जिसमें प्रमुख रूप से स्थाई सेवा कार्य खिचड़ी, जलेबी, फल का वितरण रात्रि को रोटी बैंक, मेडिकल कैंप एवं वृक्षारोपण का संचालन रहा है।
मुख्य अतिथि डॉक्टर अभिनव सिंह, पूर्व मल्टीप्ल काउंसिल चेयरपर्सन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लायंस विश्व की सबसे बड़ी विशालतम सेवा संस्था है, और इसके द्वारा 24*7 अनवरत सेवा चालू रहती है, लायंस इंटरनेशनल 210 देश में 14 लाख सदस्यों के माध्यम से सेवा कार्य किए जा रहे हैं, लायंस क्लब कोई भी दैवीय आपदा हो, उसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है, और लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन के द्वारा कई अरब डॉलर भारत में सेवा कार्य एवं आपदाओं पर खर्च किए गए हैं, हमें गर्व है,ऐसी संस्था के हम सदस्य हैं।
उक्त अवसर पर 12 नए सदस्य शामिल किए गए, जिसकी दीक्षा लायन अर्पण धर दुबे, वॉइस गवर्नर द्वारा दी गई, उन्होंने नए सदस्यों को लायंस इंटरनेशनल के कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान की एवं शपथ दिलाई।
नए पदाधिकारी को का पदारोहण लायन दीपक अग्रवाल पूर्व गवर्नर ने सभी को पदाधिकारी को आमंत्रित कर म्यूजिकल पदग्रहण स्वतंत्रता दिवस की थीम यह गाने “मां तुझे सलाम”, बैंड, बाजे एवं देशभक्ति गाने एवं कैंडल सभी पदाधिकारी के हाथ में प्रज्वलित कराकर “ज्योत से ज्योत जलाते चलो” गाने पर लायन- रविंद्र सेठ, अध्यक्ष, दीपक गुप्ता, सचिव, अशोक मौर्या, कोषाध्यक्ष, पिंकू अग्रहरि, उपाध्यक्ष एवं अन्य 22 पदाधिकारीयों को उनके पद की शपथ दिलाई गयी।
लायन रविंद्र सेठ जी, नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि विगत में जो भी कार्यक्रम चल रहे हैं, सभी का संचालन मैं करूंगा, और सेवा कार्य की पूरे सत्र में झड़ी लगा दूंगा, और कोशिश करूंगा, सरकारी, डिस्ट्रिक्ट एवं इंटरनेशनल के कार्यक्रमों को मूर्त रूप प्रदान करू।
उद्घाटनकर्ता, वीरेंद्र गोयल जी पूर्व गवर्नर ने बताया कि हमारा लायंस का सेवा का क्षेत्र गोरखपुर, इलाहाबाद जौनपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़, प्रतापगढ़, सोनभद्र एवं मध्य प्रदेश के कुछ भाग आदि हैं।
मुख्य वक्ता लायन उदय चंदानी जी,वाइस गवर्नर -2 ने कहा कि लायंस का मूल मंत्र ही सेवा है, और हमारे डिस्ट्रिक्ट में 3000 सदस्यों के माध्यम से सेवा लगातार की जा रही है।
सम्मानित अतिथि, पूर्व गवर्नर डॉक्टर अशोक सिंह एवं प्रकाश जी अग्रवाल ने भी सभा को संबोधित किया।
उक्त अवसर पर जरूरतमंदों को महिलाओं को स्वालंबी बनाने हेतु 6 सिलाई मशीन मुख्य अतिथि, डॉक्टर अभिनव सिंह के हाथों प्रदान कराई गई। 1 व्हीलचेयर एवं 1 साइकिल उद्घाटनकर्ता लायन वीरेंद्र गोयल जी के हाथों प्रदान कराई गई।
विगत वर्ष के अध्यक्ष, संजय गुप्ता जी को, सचिव, रवींद्र सेठ जी, कोषाध्यक्ष, विशाल जायसवाल जी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
लायन अशोक मौर्य जी द्वारा जिन्होंने समय पर अपने शुल्क प्रदान कर दिए थे, उन सभी सदस्यों को पुरस्कृत किया गया।
मंचासीन सभी विभूतियों को अंगवस्त्रम, माला एवं स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया। धन्यवाद प्रकाश, दीपक गुप्ता, सचिव द्वारा दिया गया, सभा का सफल संचालन डॉक्टर शोभनाथ सिंह एवं रमेश गुप्ता द्वारा किया गया। सभा का सभापन अध्यक्ष रविंद्र सेठ द्वारा किया गया।
दीपक गुप्ता, सचिव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सदा -ए -मोबीन ❤️✍️ दहेजऔरउसका_निवारण (रोकना)…दुनिया के सभी मुल्कों की तरक्की उसमें रहने बसने वाले इंसानों की तरक्की पर निर्भर करती है हर मुल्क में भिन्न-भिन्न जाति समूह के लोग पाए जाते हैं और सभी जातियों की अपनी अपनी संस्कृति और परंपरा होती है, आज के दौर में दहेज लगभग सभी जातियों में विद्यमान एक परंपरा है, आधुनिक दौर में उन सभी स्थापित परंपराओं को खत्म करना अति आवश्यक है जो एक प्रजातंत्रात्मक देश में समानता के सिद्धांत को प्रभावित करती हैं तथा समाज व देश की तरक्की में बाधक बनती हैं!दहेज प्रथा इसमें एक प्रमुख बाधा है इसे रोकने के लिए संसद ने 1961 में दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाया, अफसोस कि वह किताबों से निकलकर धरातल पर पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया यानी नागरिकों ने उस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया!दहेज का मतलब किसी मूल्यवान प्रतिभूति से है यह हमारे समाज की एक अहम कुरीति के रूप में उभरती चली आ रही है, इस पे जिन पढ़े-लिखे, संपन्न और प्रतिष्ठित लोगों को रोक लगाना चाहिए वही इसका प्रदर्शन कर बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका बुरा असर गरीबों पर पड़ता है उन्हें इससे मानसिक, भावनात्मक और असमानता जैसी प्रवृति का शिकार होना पड़ता है और अपनी लड़कियों को बोझ समझने लगते हैं!इसके कारण देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है, दहेज के कारण ही घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, आईपीसी 498 A, मारपीट, सीआरपीसी 125, तीन तलाक, आदि अपराध होते हैं, लोग अदालतों के चक्कर लगाकर हजारों रुपए व कीमती समय बर्बाद करते हैं और सरकारी मशीनरी के प्रयोग से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है!अगर सभी जातियों के पढ़े-लिखे, समाज व देश हित में सोचने वाले लोग इस प्रथा को खत्म करने के लिए अपने समाज से इस्लाही तहरीक (सुधार आंदोलन) शुरू कर दें तो यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी!हमने अपने साथियों के साथ अपनी गद्दी (गाज़ी) बिरादरी से इस कुरीति को खत्म करने की तहरीक शुरू कर दी है!भारत के विभिन्न राज्यों में गद्दी बिरादरी के लोग रहते हैं हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में दहेज का चलन है हमारे समाज में अधिक दहेज की मांग करना, भारी-भरकम बारात ले जाना, तरह तरह का खाना बनवाना, बड़े-बड़े भौकाली लोगों को दावत देने को लोग अपनी प्रतिष्ठा समझते हैं! हम किसी से कम नहीं की भावना में जीने वाले हमारे गद्दी भाइयों यह सोच हमारी बिरादरी, समाज और देश की तरक्की में बाधक है!और तो और बहुत से पढ़े-लिखे हमारे नौजवान साथी यह सोच बना लेते हैं कि पढ़ लिख कर जब हमें नौकरी मिल जाएगी तो किसी पैसे वाले परिवार से हमारा रिश्ता होगा खूब दहेज मिलेगा और बहुत हसीन बीवी, यानी पढ़े-लिखे और नौकरी पेशा लड़कों में दहेज की इच्छा चार गुना बढ़ जाती है, और लड़की वाले भी यह सोच बना लेते हैं कि लड़का नौकरी वाला या पैसे वाला ही हो दहेज चाहे जितना देना पड़ जाए, मेरे गद्दी भाइयों यह सोच गलत है क्योंकि लालच में किया गया निकाह गलत है!मेरे गद्दी भाइयों हमारा दीन इस्लाम है और हमारे आदर्श हजरत मोहम्मद स. हैं, हमें अपने दीन और अपने आदर्श के बताए हुए रास्ते पर चलना है!हुजूर से शादी हजरत बीबी खदीजा रजि. ने इसलिए नहीं किया था कि वह कोई सरकारी हाकिम है या बहुत बड़े व्यापारी या जमींदार या किसी सियासी ओहदे पर हैं, बल्कि इसलिए किया था कि उनके अख्लाक, आदत, किरदार, व्यवहार, ईमानदारी, सादगी और सच्चाई की कोई मिसाल नहीं!मेरे नौजवान साथियों धन, दौलत, पद, प्रतिष्ठा हासिल करो मगर इसकी वजह से निकाह में विलंब ना करो और यह मिल जाने पर दहेज का लालच ना करो, तुम्हारा पद, दौलत तो लोगों को ही पसंद आएगी, लेकिन उसके साथ सादगी पसंद नेक इंसान बनो जो खुदा को पसंद आएगा!हम अपने ऑल इंडिया गद्दी समाज फेडरेशन के सभी अविवाहित नौजवान साथियों से गुजारिश करते हैं कि संकल्प लो कि हम अपनी शादी में बिल्कुल दहेज नहीं लेंगे दोस्तों अगर तुम्हीं इस पर अमल नहीं करोगे तो बिरादरी इस पर अमल कैसे करेगी, हुजूर साहब हर बात पर पहले खुद प्रैक्टिकल करते थे तब समाज के लोग मानते थे लिहाजा आप लोग इस पर अमल करने की मेहरबानी करें, दोस्तों त्याग अल्लाह को बहुत पसंद है, दहेज का त्याग करो!बिहार,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के संगठन से जुड़े हमारे नौजवान साथी भी इस पर अमल करें और संकल्प लें!हुजूर ने अपनी बेटी की शादी में गृहस्ती की 9 चीजे दी थी और चंद खास लोगों को दावत दी थी,वो भी मेहर के पैस से!.. इस्लाम में बारात का भी कोई जिक्र नहीं है बारात को भी बाईकाट करें.. हम तो इसे लुटेरों का गैंग कहते हैं!हम लोग हुजूर की सुन्नत पर अमल करें निकाह में अपने चंद खास रिश्तेदारों व दोस्तों को ही ले जाएं ताकि लड़की वाले पर खाना देने का दबाव खत्म हो जाए!इस्लाम के मुताबिक निकाह में लड़की पक्ष का खर्च न के बराबर है वलीमा आदि लड़के वाले को करना चाहिए!मेरे गद्दी समाज के लोगों हमें अपने दीन पर मजबूती से अमल करना चाहिए, सुन्नत व हदीस के मुताबिक ही शादी करना चाहिए!