बारात में मजदूरी करने गए युवक की रोडवेज बस की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। वही एक साथी घायल हो गया । यह हादसा सोमवार रात करीब 01 बजे बदायूं मेरठ हाईवे पर हुआ। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव सिलहरी में देर रात मजदूर बारात चढ़ने के बाद बैंडबाजा व जनरेटर को पिकअप में चढ़ा रहे थे तभी बदायूं की ओर से तेज रफ्तार में आ रही रोडवेज बस ने दहगवां निवासी शाहिद पुत्र निशार व दानिश को रौंद दिया। रोडवेज बस की चपेट में आने से शाहिद की मौके पर मौत हो गई व दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया । मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी दहगवां में भर्ती कराया व मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। मृतक शाहिद के दो छोटे बच्चे हैं। मृतक शाहिद की पत्नी की बीमारी के चलते पहले ही मौत हो चुकी है । अब शाहिद की मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से माता पिता का साया उठ गया ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *