वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव द्वारा ट्रांसपोर्टों के साथ बैठक की गई।

रोहित सेठ

वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव द्वारा उन ट्रांसपोर्टों के साथ बैठक की गई जिनका की वर्ष 2012 में रुपया 5800 प्रति वर्ग मीटर की दर से एडवांस रुपया देकर बुकिंग कराई गयी थी। अब बारह वर्ष बाद ट्रांसपोर्ट नगर में प्लाट निम्न शर्तों के आधार पर देने को वाराणसी विकास प्राधिकरण तैयार है। अतः इसी सन्दर्भ में आज दिनांक 23-08-2024 को वाराणसी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में लहरतारा में एक बैठक हुई। जिसमें एसोसिएशन के संरक्षक सुनील कपूर ने दिनांक 14-08-2024 को वाराणसी विकास प्राधिकरण के साथ हुई मीटिंग की पूरी जानकारी दिया। तथा एसोसिएशन के मंडल प्रभारी श्री सूर्यमणि तिवारी ने कहा कि उन्होंने दिनांक 01-07-2024 को वाराणसी के कमिश्नर कौशल राज शर्मा को रेट कम करने तथा सरकारी अनुदान देते हुए प्लाट का रेट तय करने का ज्ञापन भी दिया था। किन्तु विकास प्राधिकरण द्वारा मनमाना रेट रखकर प्लाट अलाट करना ज्यादती है।

बैठक में सभी ट्रांसपोर्टरों ने यह मांग किया कि ट्रांसपोर्ट नगर में पहले ट्रांसपोर्टरों को 100 स्कवायर मीटर से 2000 स्कवायर मीटर तक के प्लाट की आवश्यकता होगी। जो कि सरकारी अनुदान से कम से कम रेट में हो। 128 स्कवायर मीटर का प्लाट काटने से ट्रांसपोर्टरों का काम नहीं चलेगा। इन्हें एक साथ बड़े प्लाट की आवश्यकता होगी। तभी सही मायने में ट्रांसपोर्ट नगर का अस्तित्व होगा। श्री जे पी तिवारी ने कहा कि वाराणसी विकास प्राधिकरण पिछले एक दो वर्षों में लगभग दस बैठकें ट्रांसपोर्टरों के साथ कर चुका है लेकिन प्लाट का रेट अभी भी निर्धारित नहीं कर पाए। अब यदि वाराणसी विकास प्राधिकरण अपनी मनमर्जी से एकतरफा फरमान जारी कर प्लाट अलाट करना चाहते हैं तो ऐसा ट्रांसपोर्ट नगर हम ट्रांसपोर्टरों को नहीं चाहिए। इस पर सभी ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि पहले विकास प्राधिकरण रेट तय करे तथा आवश्यकता अनुसार प्लाट काटें। इसके बाद अलाटमेंट की प्रक्रिया होनी चाहिए। अन्यथा सभी ट्रांसपोर्टर इसका विरोध करेंगे और यदि जरुरत पड़ी तो कोर्ट की भी शरण लेंगे !

बैठक में वाराणसी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के संरक्षक सुनील कपूर, अध्यक्ष जे पी तिवारी, सूर्यमणि तिवारी, ताराशंकर वर्मा, टी एन तिवारी, संतोष सिंह, उमेद सिंह, वीरेंदर सिंह, मिंटू सिंह, जे पी अग्रवाल श्रवण कुमार, मुकेश श्रीवास्तव, तथा आविद अली आदि ने उपस्थित होकर अपने अपने विचार व्यक्त किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य सम्पन्न* MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर: नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘एआई सुपरपावर समर कैंप 2026’ का शानदार समापन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आईटीआई रोड में एक प्रेरणादायक एआई स्टूडेंट शोकेस और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कैंप में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (महिला) संगीता सिंह ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा, “तकनीक के इस युग में नई तकनीकों का ज्ञान अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सिखाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करते हैं।” विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्यंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कृष्णा उप्पल और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे।पूरे कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रचनात्मक सोच, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने एआई-आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। साथ ही, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण एआई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें जैद मझहर को ‘एआई एक्सप्लोरर अवॉर्ड’, सृष्टि को ‘मोस्ट क्यूरियस माइंड अवॉर्ड’ और एकरा को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक एवं प्रोग्राम लीड फैज़ान खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एआई टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक के पीछे के तर्क को समझने और उसके नैतिक उपयोग के लिए तैयार करना है।” अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फहमी मज़हर, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, अनन्या, अनामिका सिंह, जुनेराह सैय्यद, विभोर और अंजनीश सिंह सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।