बांग्लादेश में हिंदुओं के विरुद्ध हिंसा अत्याचार, बलात्कार के विरोध में नगर निगम शाहिद उद्यान पार्क से निकाला गया विशाल आक्रोश रैली ||

रोहित सेठ

जिस तरह से बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर अत्याचार,बलात्कार एवं दुकानों को लूटा जा रहा है उससे हम भारतवासी बहुत ही आघात है हम काशीवासी बांग्लादेश को कड़ी निंदा करते हैं – अवधेश सिंह (विधायक ) ||

वाराणसी :- हिंदू रक्षा समिति के तत्वाधान में हिंदू आक्रोश रैली बांग्लादेश में हिंदुओं के विरुद्ध हिंसा अत्याचार बलात्कार के विरोध में गुरुवार की शाम वाराणसी के नगर निगम शाहिद उद्यान पार्क से विशाल रैली निकाला गया जिसमें भारत बंद के आह्वान पर प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जनपद की सभी दुकान बंद कर आक्रोश रैली निकाला गया जिसमें वाराणसी के जनपदों के दर्जनों संगठनों ने आक्रोश रैली में लाखों की संख्या में भाग लिया |

हाथों में भगवा झंडा एवं तिरंगा लेकर बांग्लादेश के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे एवं जय श्री राम हर हर महादेव का भी नारा लगाया गया | वाराणसी के भारतीय जनता पार्टी के पिंडरा विधायक अवधेश सिंह अपने क्षेत्र से सैकड़ो लोगों को लेकर आक्रोश रैली में भी शामिल हुए पिंडरा विधायक अवधेश सिंह ने बताया जिस तरह से बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर अत्याचार,बलात्कार एवं दुकानों को लूटा जा रहा है उसस हम भारतवासी बहुत ही आघात है हम काशीवासी बांग्लादेश को कड़ी निंदा करते हैं ऐसे कृतम काम करना बंद करें नहीं तो उसके परिणाम अच्छे नहीं है |

इस आक्रोश रैली में काशी के संतों एवं महंतो ने भी भाग लिया इस आक्रोश रैली में दर्जनों महिला संगठनों ने भी भाग लिया इसी क्रम में काशी की पहचान एक नई सोच शिक्षा की ओर की संस्थापिका एवं अध्यक्ष रूपा जायसवाल एवं राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति की महानगर अध्यक्ष अपने दर्जनों महिला पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ आक्रोश रैली में भाग लेते हुए रूपा जायसवाल ने बताया बांग्लादेश में जिस तरह से हिंदुओं के ऊपर अत्याचार बलात्कार इत्यादि हो रहे हैं क्या एक शर्मनाक है इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है |

मुख्य रूप से आक्रोश रैली में चारु जायसवाल,रीना विश्वकर्मा, सरस्वती मिश्रा,सरोज यादव सहित दर्जनों महिलाओं ने आक्रोश रैली में भाग लिया वहीं दूसरी तरफ वाराणसी महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी एवं वाराणसी युवा व्यापार मंडल शाखा के मीडिया प्रभारी राजू सोनी बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर अत्याचार बलात्कार प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि काशीवासी घोर निंदा करते हैं | वाराणसी महिला व्यापार मंडल के तरफ से दर्जनों महिलाओं ने आक्रोश रैली में भाग लिया | आक्रोश रैली में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भी भाग लिया ||

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य सम्पन्न* MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर: नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘एआई सुपरपावर समर कैंप 2026’ का शानदार समापन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आईटीआई रोड में एक प्रेरणादायक एआई स्टूडेंट शोकेस और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कैंप में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (महिला) संगीता सिंह ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा, “तकनीक के इस युग में नई तकनीकों का ज्ञान अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सिखाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करते हैं।” विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्यंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कृष्णा उप्पल और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे।पूरे कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रचनात्मक सोच, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने एआई-आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। साथ ही, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण एआई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें जैद मझहर को ‘एआई एक्सप्लोरर अवॉर्ड’, सृष्टि को ‘मोस्ट क्यूरियस माइंड अवॉर्ड’ और एकरा को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक एवं प्रोग्राम लीड फैज़ान खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एआई टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक के पीछे के तर्क को समझने और उसके नैतिक उपयोग के लिए तैयार करना है।” अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फहमी मज़हर, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, अनन्या, अनामिका सिंह, जुनेराह सैय्यद, विभोर और अंजनीश सिंह सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।