संवाददाता आकर्ष मिश्र लखीमपुर

लखीमपुर खीरी के संसारपुर कस्बे के थाना मैलानी चौकी क्षेत्र के ग्राम रामपुर डाटपुर, में 5 दिन से लापता युवक का गन्ने के खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला शव। गन्ने के खेत में शव मिलने की घटना से हड़कंप मच गया घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक 24 वर्षीय सोनू राज पुत्र नन्दराम घर से विना बताए नाराज होकर 5 दिन पूर्व 20/08/2024 को चला गया था।जिसकी गुमशुदा होने की रिपोर्ट 22/8/2024 मृतक के पिता नंदराम ने थाना मैलानी में दर्ज कराई थी। वही इस मामले में मृतक की मां ने बताया कि मेरे पुत्र सोनू व पत्नी मनीषा में आपस झगड़ा हुआ था जिसके कारण मेरे पुत्र ने आत्महत्या की है और मृतक की पत्नी मनीषा ने मृतक के घर वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पति का घर में झगड़ा हुआ था जिस वजह से आहत होकर उन्होंने आत्महत्या की है। मृतक सोनू की एक छोटी बच्ची भी है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed