संवाददाता आकर्ष मिश्र
लखीमपुर खीरी

थाना खमरिया क्षेत्र में शनिवार की दोपहर नेशनल हाईवे पर रोडवेज अनुबंधित बस व ट्रक के बीच हुई टक्कर में तीन लोग घायल हुए थे। घटना की सूचना पर पहुंची खमरिया पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ओयल भेज दिया था। जहां इलाज के दौरान घायल विजय शर्मा (45) पुत्र परमेश्वर शर्मा निवासी राजापुर लखीमपुर खीरी की मौत हो गई।
और बस चालक को गंभीर हालत के चलते लखनऊ रेफर किया गया है। परिजनों के मुताबिक मृतक कस्बा खमरिया स्थित गोविंद शुगर मिल में ड्यूटी करने के लिए अपने घर से बस पर सवार होकर खमरिया जा रहा था ।जहां जसवंतनगर के निकट बस हादसे का शिकार हो गई। वहीं विजय शर्मा की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed