अपना दल एस जिलाध्यक्ष ने की बैठक: कार्यकर्ताओं से बोले- अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़े, पार्टी को करें मजबूत।

रोहित सेठ

वाराणसी जिले के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को अपना दल एस के जिलाध्यक्ष डॉ॰नरेंद्र पटेल पिंडरा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर शिष्टाचार पूर्वक मुलाकात किया व कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़े, पार्टी के नीतियों को लोगों तक पहुंचने के लिए चर्चा किया। उसके तत्पश्चात ग्राम सभा बरजी में वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय पटेल के आवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। ग्राम सभा कुसमरा इटही में मो॰एजाज विधानसभा अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच के आवास पर हुए विवाद की जानकारी लेते हुए थानाध्यक्ष बड़ागांव को सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। इस कड़ी में ग्राम सभा राजापुर व ग्राम सभा जेगर ग्राम सभा बेलवा व अन्य ग्रामसभा में पुराने कार्यकर्ताओं से उनके आवास पर जाकर पार्टी को मजबूत करने के लिए आग्रह किया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष चंदेश्वर नारायण सिंह, विधानसभा अध्यक्ष राजेश वर्मा, छात्र मंच जिलाध्यक्ष जय सिंह पटेल, विधानसभाध्यक्ष अनुसूचित मंच राजकुमार राव, सेक्टर अध्यक्ष सत्यम पटेल, मुनीराम पटेल, अनिल पटेल, सुरेंद्र पटेल, रमेश पटेल आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *