पूर्व सांसद भोला पान्डेय के निधन पर शोक।

रोहित सेठ

वाराणसी 24 अगस्त। पूर्व  सांसद और पूर्व  विधायक क्रान्तिकारी नेता श्री भोला पान्डेय के निधन पर आज  कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन में गहरा शोक प्रकट किया गया ।

फाउंडेशन कार्यालय ईंगलिसियालाइन में शोक सभा की अध्यक्षता करते हुए उ0प्र0 सिंचाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता तथा स्वर्गीय भोला पांडे जी के निकट रह चुके श्री विजय शंकर पांडे ने कहा की श्री भोला पांडे के निधन से उत्तर प्रदेश और देश ने एक जुझारू क्रांतिकारी और निर्भीक नेता को हम लोगों ने आज खो दिया । उन्होंने आगे कहा की स्वर्गीय भोला पांडे जी जहां अपने अनुपम साहस के लिए कांग्रेस नेतृत्व के अत्यंत नजदीकी और प्रिय बने थे तो वहीं बलिया जनपद के अपने संसदीय क्षेत्र में भी वह उतने ही लोकप्रिय थे क्यों कि आम जनता के हितों को लेकर लड़ी जाने वाली हर लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में वे हमेशा खड़े रहते थे , ऐसे व्यक्ति के असमय जाने से प्रदेश के राजनीतिक जगत में एक शून्यता सी ब्याप्त हो गई है , हम सब दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर के सन्निकट प्रार्थी हैं । शोकसभा का संचालन बैजनाथ सिंह किया जिसमें में प्रमुख रूप से सर्वश्री भूपेंद्र प्रताप सिंह, राधेश्याम सिंह, डॉक्टर प्रेम शंकर पांडे, श्री मनोज चौबे, श्री आनंद मिश्रा, महेन्द्र चौहान, श्री पुनीत मिश्रा , श्री ब्रह्मदेव मिश्रा, श्री सुभाष राम, सुशील सोनकर, श्री अशोक कुमार पांडे, मोहम्मद अरशद, संजय तिवारी, पिंटू शेख आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित होकर दिवंगत नेता के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट किया ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *