धर्मेन्द्र कसौधन(ब्यूरो उत्तर प्रदेश):प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय की ओर से एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) की जरूरत के अनुसार प्रदेश के हर जिले के आईटीआई में कोर्स शुरू किए जाएंगे। इसके जरिए जिले के उत्पाद उद्योग के आधार पर युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। विद्यार्थी उसी उद्योग में अप्रेंटिस करके नौकरी पा सकेंगे और अपना रोजगार भी शुरू कर सकेंगे।

योजना की शुरूआत इसी शैक्षिक सत्र से होगी। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशक हरिकेश चौरसिया ने बताया कि कई जिलों में वहां के प्रसिद्ध उत्पाद के लिए प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं मिलते। संबंधित उद्योगों में बाहर से नौकरी करने लोग आते हैं। इसीलिए कोशिश है कि प्रत्येक जिले के उत्पाद व उससे जुड़े उद्योगों के लिए प्रशिक्षित युवा तैयार किए जाएं।

इसी में क्रम में प्रत्येक जिले के नोडल के आईटीआई में वहां के उत्पाद से जुड़ी ट्रेड शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे उत्पाद व युवा दोनों को फायदा होगा।कौशल विकास मिशन भी करेगा मदद: ओडीओपी को सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय राज्य कौशल विकास मिशन की भी मदद लेगा। चौरसिया ने बताया कि मिशन से ओडीओपी के अनुसार शार्ट टर्म कोर्स जिलों के आईटीआई में शुरू कराने के लिए पत्र भेजा गया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed