कन्नौज रेलवे स्टेशन पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां दो मंजिला निर्माणाधीन स्टेशन का लिंटर अचानक ढह गया। मलबे में 20 मजदूर दब गए। अब तक 15 मजदूरों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। घायलों को ई-रिक्शे से अस्पताल ले जाया गया। सीनियर अफसरों ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। 1 जेसीबी और 3 गाड़ी फायर ब्रिगेड की मौके पर रेस्क्यू में जुटे हैं।
स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत दो मंजिला नई बिल्डिंग बन रही थी। शनिवार सुबह लिंटर डालने का काम चल रहा था, तभी अचानक पूरा लिंटर ढह गया। यूपी सरकार मंत्री असीम अरुण भी मौके पर पहुंचे हैं। डीएम सुभ्रांत कुमार शुक्ला और एसपी बिनोद कुमार, सीओ सिटी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
सीएम योगी ने कन्नौज में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंच कर राहत काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *