MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार
बहुआयामी समाचार

महराजगंज, 30 सितंबर 2026। रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज में बुधवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड का निरीक्षण क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह ने किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन, वर्दी और टर्नआउट का निरीक्षण किया गया।

परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को विभिन्न ड्रिल एवं अभ्यास कराए गए। क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों की शारीरिक एवं मानसिक दक्षता का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वर्दी को साफ-सुथरा रखने, अनुशासन का पालन करने तथा ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ करें। जनता की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण है, इसलिए प्रत्येक कर्मचारी को हर परिस्थिति में ड्यूटी के लिए तैयार रहना चाहिए।

जनहित में आवश्यक निर्देश
परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को विभागीय अनुशासन के साथ-साथ आमजन के साथ बेहतर व्यवहार, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। पुलिसकर्मियों से अपेक्षा की गई कि वे शिकायत लेकर आने वाले लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *