नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

सूरज गुप्ता
इटवा/सिद्धार्थनगर।

माता प्रसाद जायसवाल इन्टर कालेज के प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष इटवा विधायक माता प्रसाद पाण्डेय के द्वारा किया गया। जिसमें आये हुए क्षेत्रीय लोगों द्वारा फूलों की होली खेली गयी और गुझिया खिलाकर जलपान कराया गया। होली मिलन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है। इस अवसर पर लोगों को समाज में फैली बुराइयों को खत्म करने और गिले सिकवे को दूर करने का त्यौहार है। जब हम एक दूसरे के प्रति सद्भावना रखेंगे दुर्भावना नहीं रखेंगे तभी हमारा समाज मजबूत होगा और आपसी भाईचारा बढ़ेगा और होली को एक पवित्र त्यौहार की तरह देखना चाहिए न कि राजनीतिक रूप से देखा जाना चाहिए। होली सबकी होती है नये फसल के आने पर उल्लास का त्यौहार होली है। डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून ने कहा कि होली मिलन से आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख चन्द्रशेखर सिंह, प्रदेश सचिव राम मिलन भारती, अजय चौधरी, कमरुज्जमा खान, बबलू खान, उदयभान तिवारी, शोभित पाण्डेय, अब्दुल लतीफ, बड़कू पांडेय, मणेन्द्र मिश्रा ‘मशाल’, रज्जन पाण्डेय, के0के0 चौधरी, अभिषेक सिंह, विजय गौंड, शक्तिनाथ पाण्डेय, बबलू पाठक, ओम छापड़िया, जे0पी0अग्रहरि, हरि यादव, शाहिद हुसैन, सौरभ श्रीवास्तव, सुशील तिवारी, रियाज अहमद, देवेंद्र सिंह, सुरेश पाण्डेय, रमापति पाण्डेय, एजाज शाह आदि मौजूद रहें।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का दो दिवसीय कैंप शुरू; पालिका कर्मियों को मिलेगी ₹5,000 की विशेष छूट MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर में सोमवार से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत दो दिवसीय जन जागरूकता कैंप की शुरुआत हुई। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी द्वारा आयोजित इस कैंप का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) रविंद्र कुमार और यूपी नेडा (UPNEDA) के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कैंप के पहले ही दिन स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। 200 से अधिक लोगों ने सोलर पैनल स्थापना, सरकारी सब्सिडी और इससे होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी ली, जबकि 10 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के प्रोपराइटर ज्ञान सिंह ने लोगों को सौर ऊर्जा के महत्व को समझाया।कर्मचारियों के लिए विशेष ऑफरकैंप का मुख्य आकर्षण नगर पालिका कर्मचारियों के लिए की गई विशेष घोषणा रही। इसके तहत 29 और 30 जून 2026 के बीच पंजीकरण कराने वाले पालिका कर्मियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित अनुमानित लागत पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।अपील: अधिशासी अधिकारी ने शहरवासियों और पालिका कर्मियों से इस दो दिवसीय कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने और बिजली बिल से मुक्ति पाने की अपील की है।