नहर में डूब रही लड़की को पीआरवी-2451 ने बचाया, लोगों ने की बहादुरी की सराहनास्योहारा ।थाना स्योहारा क्षेत्र में एक बड़ी दुर्घटना उस वक्त टल गई जब समय रहते यूपी-112 की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और नहर में डूब रही एक किशोरी को सकुशल बाहर निकाल लिया। पीआरवी कर्मियों की सतर्कता और तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे पीआरवी-2451 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रवाना स्थित नहर के पुल के पास एक लड़की नहर में डूब रही है। उस समय पीआरवी अपनी नियमित रूट चार्ट के अनुसार गश्त पर थी। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम ने तत्काल आर ओ आई से फील्ड इवेंट लिया और बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंची।मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि लड़की नहर में डूब रही है। पीआरवी टीम में शामिल कमांडर हेड कांस्टेबल गोपाल यादव और चालक कांस्टेबल अजीत सिंह ने तत्परता दिखाते हुए लड़की को सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया। इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल लड़की को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।इस साहसिक और मानवीय कार्य के लिए पीआरवी कर्मियों की आमजन और अधिकारियों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है। पीआरवी-2451 के इस त्वरित व प्रभावी रेस्क्यू ऑपरेशन ने यह साबित किया कि यूपी-112 न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में बल्कि नागरिकों की जान बचाने में भी अहम भूमिका निभा रही है।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।