*गोला कॉरिडोर निर्माण को मिली रफ्तार: एडीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्ती* लखीमपुर खीरी, धार्मिक नगरी छोटी काशी, गोला गोकर्णनाथ में स्थित प्राचीन शिव मंदिर से जुड़े महत्वाकांक्षी गोला कॉरिडोर के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा रही है। रविवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नरेंद्र बहादुर सिंह ने स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का गहन निरीक्षण किया और परियोजना की प्रगति का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान एडीएम ने कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के अभियंता विवेक बाजपेई को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि यह परियोजना श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त कार्य तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं। एडीएम ने कहा कि गोला कॉरिडोर परियोजना न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगी, बल्कि स्थानीय विकास और पर्यटन को भी नई ऊंचाई प्रदान करेगी निरीक्षण के समय नायब तहसीलदार सर्वेश कुमार भी उपस्थित रहे। *लखीमपुर खीरी से संवाददाता अनिल कुमार की खास रिपोर्ट*

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।