जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रदेश क़ी अर्थ व्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाये जाने हेतु जनपद की जीडीपी वृद्धि के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न

रोहित सेठ

वाराणसी।जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश की एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए जनपद की जीडीपी ग्रोथ के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न हुई।जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों से जीडीपी ग्रोथ के संबंध में उनकी तैयारी रिपोर्ट की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।उन्होंने प्राथमिक,द्वितीयक एवं तृतीयक सेक्टर सहित अन्य क्षेत्रों में शामिल सभी विभागाध्यक्षों को माइक्रो प्लान के साथ ठोस कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया।उन्होंने मत्स्य विभाग के ए डी को तालाबों के पट्टों की संख्या बढ़ाने के साथ लक्ष्य के सापेक्ष हर महीने कितने पट्टे जारी करने होंगे,इसकी कार्य योजना तैयार करने और राजस्व विभाग से को-ऑर्डिनेट करने का निर्देश दिया।इसी तरह से उन्होंने प्राथमिक क्षेत्र के कृषि,पशुधन,वानिकी, फसले और खनन। द्वितीयक क्षेत्र में विनिर्माण,विद्युत,गैस,जलापूर्ति एवम अन्य और निर्माण कार्य व उपयोगी सेवाएं।तृतीयक क्षेत्र के व्यापार,मरम्मत,होटल एवं जलपान गृह सहित अन्य क्षेत्रों से संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित विभागों को विभगीय कार्यक्रमो के प्रगति के साथ ही आर्थिक ढांचे को भी प्रमोट करने की आवश्यकता है। प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को वन ट्रिलियन बनाए जाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभाग बेहतर प्रयास करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।