गैरेज की आड़ में कर रहे थे अवैध शराब का कारोबार दो गिरफ्तार –संवाददाता -हिमांशु राज एम.डी. न्यूज़ छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ अंबिकापुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ द्वारा ग्राउंड रिपोर्टिंग। गांधीनगर पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है यह दोनों पार्टनरशिप में चला रहे थे गैरेज के आड़ में शराब का कारोबार कर रहे थे छापामारी में अप लेवल लगा हुआ 19 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त किया है पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की थाना क्षेत्र के सरगांव ग्राम पंचायत के मछली पारा निवासी विकास राय व प्रताप पाली पार्टनरशिप में चला रहे गैराज की आड़ में अवैध शराब का कारोबार कर रहे थे मुखबिर की सूचना पर गांधीनगर थाना प्रभारी गौरव पांडे ने टीम के साथ कार्रवाई की। गैरेज के अंदर उत्तर प्रदेश राज्य का अंग्रेजी शराब 8 पीएम व्हिस्की का बोतल 12 लाख 8 पीएम व्हिस्की का पाव ,टेट्रा पैक 42 नग तथा आईकॉनिक व्हाइट व्हिस्की का पूरा 18 नग जिसमें कुल शराब की मात्रा 19 लीटर पाई गई जिसे पुलिस ने जप्त किया है। शराब की कीमत 13260 बताई जा रही है ।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करने वाले में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरव पांडे, आरक्षक विकास सिंह ,ऋषभ सिंह, अरविंद उपाध्याय शामिल रहे।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed