बदायूं। राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज , डहरपुर कलां (बदायूं ) में समर कैंप के अंतर्गत प्रथम दिवस की विभिन्न गतिविधियों में प्रातः 8:00 बजे से 8:45 बजे तक हार्ड हार्टफुलनेस योग , श्वसन योग , ध्यान ,प्राणायाम सुबह 8:50 से 9:30 तक उसके बाद छात्र-छात्राओं को समूह में विभाजित कर “स्वयं का परिचय “देते हुए समूह का नामकरण और उन्होंने इसका यह नाम क्यों रखा?

उनके द्वारा यह भी समझाया गया तथा 9:30सुबह 10:00 बजे से लोकगीत माध्यम से उन्होंने अभिव्यक्ति की तरंगें भर दीं एवंसुबह 10:00 बजे से 10:30 बजे तक “मैं हूं लेखक” के गतिविधि के अंतर्गत लघु नाटक बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवंजीवन अनमोल है जैसे विषयों पर , लिखकर उसका मंचन किया गया एवं मनोरंजन परक गतिविधि में सुबह 10:30 से 11:30 तक रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन तथा म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं सभी छात्राओं को सूक्ष्म जलपान कराया गयाl सभी विद्यार्थी अत्यंत खुश और प्रसन्न थे ,और सभी ने एक गुणवत्तापूर्ण समय बिताया,दिन मौज-मस्ती और उल्लास से भरा था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed