लखीमपुर खीरी। आपको बता दूं आज 22.5 .2025 को बीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट बड़ागांव में फाइनल मैच खेला गया। जिसके मुख्य अतिथि ग्राम सभा बड़ा गांव प्रधान अब्दुल हसीब उर्फ पुत्तन भैया ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। स्टार क्रिकेट क्लब। बड़ागांव टाइगर क्रिकेट क्लब बड़ागांव के मध्य यह मैच खेला गया। स्टार क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

स्टार क्रिकेट क्लब पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 और में 9 विकेट खोकर 138 रन का लक्ष्य रखा। उसके जवाब में टाइगर क्रिकेट क्लब बड़ागांव ने 13.3 ओवर में मैच जीत लिया। टाइगर क्रिकेट क्लब की तरफ से रज्जन खान व फुरकान खां ने बेहतरीन बल्लेबाजी की । स्टार क्रिकेट क्लब की तरफ से अजीत उर्फ भूरे व नसरुद्दीन अंसारी ने बेहतरीन गेंदबाजी की। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच रहे फुरकान खान 26 गेंद में 54 रन बनाए। ग्राम प्रधान व कमेटी की तरफ से पुरस्कार व मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *