नीमगांव थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से फैली सनसनीमितौली-खीरी। 22 मई।लखीमपुर खीरी जनपद के नीमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हपुर गड़रिया में आज सुबह गाँव के एक युवक शव देखा गया। मृतक की पहचान 21 वर्षीय मोनू दीक्षित के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक बुधवार को टहलने के लिए घर से निकला, किंतु देर शाम तक घर नहीं लौटा। चिंतित परिजनों ने काफी तलाश की किन्तु असफलता ही हाथ लगी। सुबह जब ग्रामीणों ने खेतों में शव को देखा तो परिजनों को सूचना दी। मोनू की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुँचे थाना प्रभारी आलोक धीमान ने बताया है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आ जाने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चलेगा। उधर मृतक के परिजनों ने बताया है कि मृतक का कुछ लोगों से करीब एक सप्ताह पहले झगड़ा हो गया था जिन्होंने मोनू को जान से मारने की धमकी दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिकंदराबाद चौकी इंचार्ज आशीष सेहरावत भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। परिजनों ने नामजद शिकायत दर्ज कराई है।……तहसील रिपोर्टर दीपक राठौर की खास रिपोर्ट विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें 8009539 958

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed