” * हड्डी रोग निवारण योग शिविर का द्वितीय दिवस सम्पन्न”* लखीमपुर 23 मई —भारतीय योग संस्थान द्वारा संचालित श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला, गढ़ी रोड स्थित नियमित निशुल्क आदर्श योग साधना केंद्र में चल रहे पाँच दिवसीय हड्डी रोग निवारण शिविर का दूसरा दिवस आज प्रातः काल 5:15 बजे विधिवत प्रारंभ हुआ।शिविर प्रभारी एवं क्षेत्रीय प्रधान शशिकांत श्रीवास्तव ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए इसके उद्देश्यों की विवेचना की, जिसमें हड्डियों संबंधी विकारों से ग्रसित जनमानस को प्राकृतिक, निरापद एवं योगिक उपायों द्वारा राहत प्रदान करना प्रमुख रहा।प्रारंभिक अभ्यासों में जिला मंत्री शिवराम वर्मा के द्वारा टांगों की सूक्ष्म क्रियाएं, दीर्घ श्वसन, ‘ॐ’ ध्वनि एवं गायत्री मंत्र के भावार्थ सहित अभ्यास कराए गए। भुजाओं की चक्र क्रिया, अर्द्ध चक्रासन, सर्पासन एवं मेरु आकर्षण जैसे आसनों का सजीव प्रदर्शन किया गया।क्षेत्रीय प्रधान अरविंद कुमार वर्मा ने त्रिकोणासन व अर्ध उष्ट्रासन की महत्ता बताई, वहीं कार्यकारिणी सदस्य उमाशंकर त्रिवेदी ने मर्कटासन की विशिष्ट स्थिति का अभ्यास करवाया।वरिष्ठ योग शिक्षक डॉ. डी.एन. शुक्ला ने ‘उज्जायी प्राणायाम’ का अभ्यास कराया तथा ध्यान सत्र का संचालन मार्गदर्शक के.पी. त्रिपाठी ने किया।घुटनों के दर्द में लाभदायक योगिक विधियों पर जिला प्रधान श्री रमेश कुमार वर्मा ने रोचक प्रदर्शन सहित जानकारी दी।शिविर की गरिमा को प्रांतीय प्रधान (पूर्वी उत्तर प्रदेश) नरेश चंद्र वर्मा ने संस्थान की मासिक पत्रिका ‘योग मंजरी’ पर प्रकाश डालकर समृद्ध किया।जिला संरक्षक सेवक सिंह अजमानी की उपस्थिति एवं उनके अनुभवजन्य विचारों ने समस्त साधकों में नव ऊर्जा का संचार किया।शिविर प्रभारी ने सभी साधकों से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से योग साधना केंद्र पर उपस्थित होकर आत्मकल्याण एवं स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।द्वितीय दिवस का यह आयोजन शांतिपाठ एवं सामूहिक प्रार्थना के साथ सम्पन्न हुआ। *लखीमपुर खीरी से संवाददाता अनिल कुमार*

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed