गिरफ्तार। मुज़फ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार के एंव थानाध्यक्ष पुरकाजी व एसओजी प्रभारी के कुशल नेतृत्व में थाना पुरकाजी पुलिस एवं एसओजी की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त को धमात नहर पुल पुरकाजी के पास से चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 851.63 किलोग्राम(08 क्विंटल 51 किलों) डोडा पोस्त, 01 इलैक्ट्रानिक कांटा, तिरपाल तथा 01 बैग में 10 लाख 540 रूपये नगद बरामद किये गये है। थाना पुरकाजी पुलिस धमात नहर पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 02 व्यक्ति भारी मात्रा में देर रात्रि डोडा लेकर आये थे जिसमें से 01 व्यक्ति डोडा को जंगल में कही छिपाने की फिराक में है। तथा दूसरा व्यक्ति कही गया हुआ है। अगर जल्दी की जाये तो पकडा जा सकता है। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान की घेराबन्दी की गयी। तथा एक दबीश में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम जयदेव उर्फ सोनू पुत्र बलबीर गुर्जर निवासी ग्राम सालवन थाना असंध जनपद करनाल वफरार अभियुक्त का नाम बबली पुत्र बलबीर गुर्जर निवासी ग्राम सालवन थाना असंध जनपद करनाल बताया।थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कारवाई की जा रही है। अभियुक्त के खिलाफ कईथानो मे मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा 25,000/- रुपये की राशि से पुरस्कृत किया गया।R

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed