सेना के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्राबहु आयामी समाचार संवाददाता मोहम्मदी जिला खीरी मोहम्मद आमिर 23 म‌ई Id.no UP3105872262804MAR06081985Ref.no AUG2024LMP001727मोहम्मदी खीरी भाजपा द्वारा आपरेशन सिन्दूर के सफलता के लिए सेना के सम्मान में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा नेता सौरभ गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, शिशिर गुप्ता , संजीव मेहरोत्रा, सुशील वर्मा, सभासदो सहित सिख समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत किया। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ता स्थानीय भाजपा कार्यालय पर पहुंचे। वहां से हाथ में तिरंगा लेकर रामलीला चौराहा होते हुए, बरवर चौराहा, होते हुए, नगर भ्रमण कर भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, बंदे मातरम, भारत माता की जय , हिंदुस्तान जिंदाबाद जैसे नारे लगाए गए।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed