नवजात को देने के मामले में टीम ने बयान दर्ज किएखरीद-फरोख्त के लग रहे आरोप, बाल संरक्षण अधिकारी ने भी जानकारी कीनजीबाबाद। महिला चिकित्सालय में जन्मी नवजात बच्ची को देने के मामले में सीएमओ की टीम और बाल संरक्षण अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जांच की और सभी के बयान दर्ज किए। नवजात कहा हैं, अभी तक किसी को जानकारी नहीं है।सीएमओ डॉ. कौशलेंद्र कुमार, डिप्टी सीएमओ आरके विश्वकर्मा, डीपीएम फारूख अजीज की टीम महिला चिकित्सालय पहुंची और जांच की। टीम ने नर्स उमा, नांगल की आशा किरण, बच्चा लेने वाली प्रेमपुरी निवासी रूपा, एंबुलेंस चालक श्री निवासी और ईएमटी विनोद कुमार के बयान दर्ज किए।सीएमओ डॉ. कौशलेंद्र कुमार ने बच्ची की खरीद फरोख्त की बात से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस से पिता की मर्जी से बच्ची को रवाना किया गया था। मंडावली में बच्ची को किसी को सौंपे जाने की जांच चल रही है।खरीद फरोख्त के आरोप पर मामला पुलिस को सौंपा जाएगा। उधर, बाल संरक्षण अधिकारी रूबी गुप्ता ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अस्पताल पहुंचकर प्रकरण की जानकारी की।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed