ब्लॉक जलीलपुर के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्याऊ पर आयोजित सम्मान समारोह में चार छात्रों को सैनिक स्कूल में तथा एक छात्र को दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल दिल्ली में चयनित होने पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय शेखपुरा मीना के छात्र दिव्य आर्य, प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर सीमली के छात्र देव कुमार, सार्थक व हनी सिंह का चयन सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए तथा कंपोजिट विद्यालय दरबड़ के छात्र शाहनवाज का दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल दिल्ली में चयनित होने पर चारों प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया है। इस दौरान शिक्षक गिरीश कुमार, कमलकांत शर्मा, गौरव चौहान, जावेद खलील, चंद्रपाल सिंह सैनी, हारून मलिक, रामवीर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ. माही मुनीर आदि रहे।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *